फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के फोटो-वीडियो वायरल किए, फेसबुक दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के फोटो वायरल किए, फेसबुक फ्रेंड पर केस दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। फेसबुक पर अंजान युवक से दोस्ती करना राजनगर एक्सटेंशन की एक महिला को भारी पड़ रहा है। आरोप है कि फेसबुक फ्रेंड ने महिला के सीक्रेट फोटो और वीडियो कॉलिंग की रिकार्डिंग पति व रिश्तेदारों को भेज दी। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ सिहानी गेट थाने में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी का कहना है कि फेसबुक से महिला के फोटो हटवाए जाएंगे।
राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि उसे अक्तूबर 2017 में फेसबुक पर अनिकेत शर्मा नाम से एक युवक की रिक्वेस्ट मिली थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर उसने बताया कि वह मूलरूप से देहरादून का रहने वाला है और फिलहाल ऑस्ट्रिया के लिंज में रहता है। महिला के मुताबिक फेसबुक फ्रेंड ने बताया था कि वह कैंसर से पीड़ित है और इलाज के लिए ऑस्ट्रिया आया है। इस पर वह सहानुभूति के चलते उससे बात करने लगी। महिला ने अपने फोटो भी उसे भेज दिए। महिला के मुताबिक युवक उससे वीडियो कॉल करता था, लेकिन बीमारी को कारण बताकर चेहरा नहीं दिखाता था। उसने वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। चेहरा छुपाने पर महिला ने कुछ माह बाद उससे बात करनी बंद कर दी। इसी दौरान एक अन्य महिला ने पीड़िता को मैसेज कर बताया कि उसी युवक के आईडी से उससे भी बात की जाती है और उसे शादी का झांसा दिया गया है। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन बाद उसे दूसरी आईडी से मैैसेज मिला और अनिकेत से बात करने का दबाव डाला गया। ऐसा न करने पर उसके फोटो और वीडियो, पति व रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी गई। इसके बाद भी महिला ने बात नहीं की तो आरोपी युवक ने उसके फोटो और वीडियो पति व रिश्तेदारों को भेज दिए और आपत्तिजनक बातें भी लिखीं। एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय का कहना है कि महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित सोशल मीडिया को अधिकृत लैटर भेजकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हटवाए जाएंगे। इसके जरिए आरोपी को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसपी सिटी

रहें सावधान, मुश्किल बन सकते हैं अंजान
- किसी भी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें।
- सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल फोटो, वीडियो शेयर करने से बचें।
- फैमिली फोटो को प्रोफाइल फोटो बनाने से बचें।
- अगर कोई व्यक्ति परेशान करना शुरू करता है तो तत्काल उसे ब्लॉक कर दें।
- पुलिस को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें