फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड ब्लाक कराने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के नाम पर चार लाख की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। नैनिताल बैंक रुद्रपुर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट का क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर युवक ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। क्रेडिट कार्ड बंद नहीं कराया और उनके मोबाइल नंबर के स्थान पर अपना नंबर फीड करा दिया। रूद्रपुर कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस को जांच कर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। भुवनेश सक्सेना नैनीताल बैंक रुद्रपुर में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं। वर्ष 2013 से 16 तक उनकी तैनाती गाजियाबाद में मैनेजर के पद पर रही थी। यहां से उन्होंने क्रेडिट कार्ड लिया था। उन्होंने विकास संधु नाम के व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए दिया था। इसके लिए 2240 रुपये भी दिए। विकास ने भुवनेश को बता दिया कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है, लेकिन उसने क्रेडिट कार्ड को बंद नहीं कराया था। क्रेडिट कार्ड से उनके मोबाइल नंबर को हटवाकर अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया था। इसके बाद उनसे करीब चार लाख रुपये खर्च कर लिए। कुछ दिन बाद उनके पास कॉल गया कि आपके पास करीब 4 लाख रुपये का पेमेंट बचा हुआ है। अब नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच करेगी। कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि जांच करने के बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें