फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी शांति नगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने बहन हेमलता उर्फ निम्मो की शादी विजयनगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी मोहल्ले निवासी युवक के साथ 13 दिसंबर को की थी। आरोप है ससुराल वाले दहेज में एक कार लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार शाम को सूचना मिली की निम्मो फांसी पर लटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग मारपीट और गाली-गलौज करते थे। विजय नगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। उसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें