फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर धरा, पांच बाइकें बरामद

विज्ञापन
वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चोर पकड़ा, पांच बाइक बरामद
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। आरोपी के पास से पांच बाइक बरामद हुई है। एसएचओ दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने करन गेट पुलिस चौकी के पास से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अलाउद्दीन निजाकत निवासी पिलखुवा का रहने वाल है। उसकी निशानदेही पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से चोरी की पांच बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गिरोह सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चुराता था और देहात में ले जाकर बेच देता था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें