फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफीस कालिया गैंग का शूटर है गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
नफीस कालिया गैंग का शूटर है गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश अजमल पहाड़ी नफीस कालिया गैंग का शूटर रह चुका है। नफीस कालिया की हत्या के बाद से वह अब खुद का गैंग चला रहा था। पुलिस के मुताबिक वह गाजियाबाद या नोएडा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया अजमल पहाड़ी मुजफ्फरनगर के सरवर गेट का रहने वाला है। उसे शनिवार देर रात थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एलिवेटेड रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि उस पर आईजी मुरादाबाद रेंज की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ बिजनौर के विभिन्न थानों में रंगदारी, लूट, हत्या के कई केस दर्ज हैं। वर्तमान में भी वह बिजनौर व अन्य जिलों के कई कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन

--
नफीस कालिया की मौत के बाद की थी डॉक्टर की हत्या
पुलिस पूछताछ में अजमल पहाड़ी ने बताया कि नफीस कालिया की हत्या के बाद बिजनौर के एक नामचीन डॉक्टर शहजाद का नाम मुखबिरी में सामने आया था। इसके चलते नफीस कालिया की मौत का बदला लेने के लिए उसने वर्ष 2012 में शहजाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

--
सुशील मूंछ गैंग का शूटर रहा था नफीस
पुलिस के मुताबिक पूर्व में नफीस कालिया सुशील मूंछ गैंग का शॉर्प शूटर रहा था। इसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए और नफीस कालिया ने अपना अलग गैंग बना लिया था। नफीस की मौत के बाद इस गैंग को अजमल चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें