फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केबी का बिजली केबल चोरी, दस लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
11 केबी का बिजली केबल चोरी, दस लाख का नुकसान
विज्ञापन


गाजियाबाद। एनएच-9 पर निर्माण कार्य चल रहा है। लाल कुआं से लेकर डासना के बीच अंडर ग्राउंड 11 केबी की केबल बिछाई गई थी। चोर केबल को चुराकर ले गए। संबंधित कंपनी के कर्मचारी ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एनएच-9 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जगह-जगह मार्ग पर खुदाई भी हो रही है। बिजली की लाइन को अंदर ग्राउंड करने के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। एनर्जी सेल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी प्रकाश सिंह ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लाल कुआं से लेकर डासना के बीच 11 केबी की केबल बिछाई जा रही है। छह जनवरी को लाल कुआं से आईएमएस इंस्टीट्यूट तक केबल बिछ गई थी। कर्मचारी कार्य करने के बाद घर चले गए। रात को चोरों ने 950 मीटर केबल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। केबल और सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से अधिक थी। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें