फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर क्षेत्र में बढ़े महिलाओं के प्रति अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर क्षेत्र में महिलाओं पर अपराध बढ़े, अपहरण दोगुना हुए
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुरादनगर में महिलाओं के प्रति हुए अपराध के आंकड़ों ने तस्वीर साफ कर दी है। महिलाओं के अपहरण बीते साल से दोगुना हो गए हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक महिला की हत्या की गई। आंकड़ों की स्थिति को देख जिले की नोडल ऑफिसर प्रमुख सचिव आबकारी एवं वन तथा पर्यावरण ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में लिखा है कि क्षेत्र में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध चिंताजनक है। इस पर पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


बीते दिनों नोडल ऑफिसर कल्पना अवस्थी ने मुरादनगर थाने का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रति अपराध के आंकड़ों को देखा तो चौंक गई। रिकार्ड से पता चला कि वर्ष 2017 व 2016 में 15-15 महिलाओं का अपहरण हुआ, लेकिन वर्ष 2018 के शुरूआती सात महीनों यानी जुलाई तक मुरादनगर क्षेत्र में 31 महिलाओं को अपहरण हुआ। इसी बीच एक महिला की हत्या हुई है और उत्पीड़न के भी आठ मामले पंजीकृत किए गए हैं जो बीते वर्ष महज छह थे। आंकड़े बताते है कि इस वर्ष थानाक्षेत्र में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। इस वर्ष अब तक 68 मामले पंजीकृत हुए हैं, जो बीते वर्ष 37 और वर्ष 2016 में 42 मामले ही दर्ज किए गए थे। ऐसी स्थिति को देख कर नोडल ऑफिसर दंग रह गई। उन्होंने मौके पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसी बीच उन्होंने अपनी रिपोर्ट में भी उसका अलग से उल्लेख किया है। रिपोर्ट में स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने के लिए विशेष नजर रखें।
विज्ञापन



आपराधिक आंकड़े एक नजर में
अपराध वर्ष 2018 2017 2016
हत्या 1 0 0
दहेज हत्या 2 2 1
अपहरण 31 15 15
चैन स्नैचिंग 0 0 0
बलात्कार 6 6 0
छेड़खानी 0 0 0
महिला उत्पीड़न 8 6 6
शील भंग 19 7 11
अन्य 1 1 1
योग 68 37 42
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें