फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश, एक धरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की माता कालोनी में बुधवार की शाम पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश पुलिस और इलाकाई लोगों की मदद से विफल हो गई। सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची पुलिस की मदद से कालोनी के लोगों ने एक अपहरणकर्ता को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को अपहरणकर्ताओं से बचाकर उसके परिजनों से मिलाया। एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

माता कालोनी में रहने वाले पप्पू का पांच साल का बेटा पवन बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पवन का अपहरण कर ले जाने लगे। बच्चे की मां रजनी ने यह देखते ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर कालोनी के लोगों ने पीछा किया। डायल-100 पर सूचना मिलते ही पीआरवी 2145 भी मौकेपर पहुंची और एक आरोपी को धर दबोचा, हालांकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार का कहना है कि अपहरण करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी अमित पूर्व में रजनी व पप्पू के घर में किराए पर रह चुका है। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेनदेन का सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें