फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में टहल रही बुजुर्ग महिला से छीने कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में टहल रही वृद्धा के झपटे कुंडल
विज्ञापन

साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-13 में शुक्रवार सुबह पार्क में टहल रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। महिला ने थाना इंदिरापुरम में लूट की शिकायत दी है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-13 में चंपा देवी रहती है। वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर के पास स्थित पार्क में टहलने गई थी। वह पार्क में टहल रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पार्क में आया और चंपा देवी के कुंडल झपट लिये। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गये। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें