फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पार्टी देने के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्थ-डे पार्टी देने के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। बर्थ-डे पार्टी देने के नाम पर एक युवक ने महिला को नशीला पदार्थ खिला होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने कविनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। वह लाल कुआं से नोएडा के लिए ऑटो में बैठकर जाती है। यहां पर छपरौला निवासी एक युवक उसे रोज खड़ा हुआ मिलता था। उससे जान पहचान हो गई। एक दिन युवक ने कहा कि आज उसका बर्थ-डे है। वह उसे होटल में पार्टी देना चाहता है। महिला युवक के साथ होटल में चली गई। युवक ने महिला को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना लिया। होश आने पर महिला ने युवक की शिकायत करने को कहा। आरोपी ने महिला को उसकी अश्लील वीडियो दिखाई। तभी से वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। उसने बताया कि आरोपी उसके बाद से धमकी देकर संबंध बनाता रहा। महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। आरोपी युवक शादी करने की बात भी करता रहा। उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह घुमाता रहा। अब आरोपी जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक व उसके अन्य साथियों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रदीप कुमार, सुभाष चंद, राजेश, अजय, अनिल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें