फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी के रिश्तेदार के घर 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी के रिश्तेदार के घर 15 लाख की चोरी
विज्ञापन


साहिबाबाद। आम्रपाली विलेज सोसायटी में चोरों ने एडीजी मेरठ जोन के रिश्तेदार का घर खंगाल दिया। चोर छह लाख की नगदी और जेवर समेत करीब 15 लाख का माल समेटकर फरार हो गए। पहले तो पुलिस हीलाहवाली कर रही थी। लेकिन जब पता चला कि पीड़ित एडीजी का रिश्तेदार है, तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेड से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर आम्रपाली विलेज सोसायटी में फ्लैट नंबर जेएच 601 में हर्ष टंडन रहते हैं। वह नोएडा की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार हर्ष टंडन के चाचा ज्योति टंडन के साढू हैं। 13 दिसंबर को हर्ष परिवार के साथ लखनऊ शादी में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे, तो मेन गेट का ताला खोलते ही दंग रह गए। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। दो अलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये और करीब नौ लाख रुपये के सोने के जेवर गायब थे। जबकि विदेशी करेंसी, कैमरे और लैपटॉप को चोर नहीं ले गए। हर्ष ने बताया कि उन्होंने दवाई खरीदने के लिए चेन्नई में पिता से लाखों रुपये मंगाए थे। हर्ष ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरोप है कि पहले तो पुलिस हीलाहवाली करने लगी, लेकिन जब डीजीपी के यहां से फोन आया, तो तुरंत पुलिस हरकत में आ गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने मौका-मुआयना किया। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें