मौलवी के घर में तोड़फोड़ करने वाले पांच गिरफ्तार
साहिबाबाद। अर्थला स्थित नीलमणि कालोनी में मौलवी के घर तोड़फोड़ करने वाली तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र से अगवा 11 वर्षीय बच्ची अर्थला स्थित नीलमणि कालोनी के मरदसे से बरामद हुई थी। दिल्ली पुलिस एक नाबालिग और मौलवी को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से लोगों में आक्रोष है। शुक्रवार को कुछ संगठन के लोगों ने मौलवी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने नौ नामजद समेत करीब 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को अमित और ललित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि किरन, पुष्पा, और नमिता को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। अज्ञात लोगों की फोटो और वीडियो के आधार पर पहचान कराई जा रही है।