फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट कारोबारी से ढाई लाख लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपोर्टर से दो बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रुपये
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर मंगलवार देर रात एक एक्सपोर्टर से बाइक सवार दो बदमाशों ने ढाई लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने चलती स्कूटी में पीछे से धक्का दिया। जब तक एक्सपोर्टर संभलते, तब तक बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
अहिंसा खंड दो में रोहित भारद्वाज परिवार के साथ रहते हैं। वह आरएसएस के वैशाली महानगर के शारीरिक शिक्षण प्रमुख हैं। उनका दिल्ली के पहाड़गंज में गर्म कपड़ों को एक्सपोर्ट करने का होल सेल का कारोबार है। रोहित ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे वह दिल्ली स्थित आफिस से स्कूटी से घर जा रहे थे। काला पत्थर रोड से हिंडन नहर वाली रोड पर ग्रीन बेल्ट के पास बने मंदिर में देर रात वह दर्शन करने के लिए रुके थे। पांच मिनट में दर्शन कर जैसे ही वह मंदिर से करीब 150 मीटर आगे चले, तभी काली पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने स्कूटी में आगे पैर के पास रखा बैग लूट लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए करीब आधा किमी तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। रोहित ने कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। घटना की तहरीर देने के बाद थाने पर उनके समर्थन में दर्जनों भाजपाई और आरएसएस के कार्यकर्ता जुट गए। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पीड़ित के फोन की कॉल डिटेल के साथ अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


लैपटॉप के लालच में बैग लूटा
रोहित ने बताया कि बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने काली जैकेट और मंकी कैप पहनी थी। उसके पास तमंचा भी था। रोहित का कहना था कि उन्हें लगता है कि बदमाशों ने लैपटॉप चोरी करने के मकसद से बैग लूटा, क्योंकि बैग लैपटॉप रखने जैसा लग रहा था। शायद उन्हें बैग में रुपये होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


जाम के चलते स्कूटी से गए थे आफिस
रोहित ने बताया कि प्रतिदिन वह कार से आफिस जाते हैं, लेकिन सोमवार को वह पांच घंटे जाम में फंसे रहे। इसके चलते मंगलवार को स्कूटी से आफिस गए थे।

पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे का कहना था कि पुलिस को ऐसा कोई ठोस सबूत मौके से नहीं मिला, जिसके आधार पर लूट होने की बात मानी जाए। जांच में पता चला है कि पीड़ित का अपने रिश्तेदार के साथ पार्टनरशिप में कारोबार है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें