फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पर ब्लेड मारकर स्टेशन पहुंची महिला, मचा हड़कंप-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ पर ब्लेड मारकर रेलवे स्टेशन पहुंची महिला, हड़कंप
विज्ञापन

हाथ पर ब्लेड मारकर घायल हालत में एक महिला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। महिला के हाथ से खून बहता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और आरपीएफ ने महिला को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। महिला ने पारिवारिक विवाद में ऐसा किया था।
विज्ञापन

मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति नोएडा की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। फिलहाल दोनों नोएडा में ही रहते हैं। महिला ने बताया कि 2010 में उसकी शादी कानपुर निवासी युवक से हुई थी और उनका छह साल का एक बेटा भी है। पारिवारिक कलह के कारण वह सोमवार को घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर एम.असलम ने बताया कि स्टेशन की बजरिया एंट्री साइड पर महिला बैठी रो रही थी। उसके हाथ से खून निकल रहा था। सूचना पर तुरंत आरपीएफ स्टाफ को महिला के पास भेजा, इसी दौरान सिविल पुलिस भी पहुंच गई थी। एंबुलेंस के जरिए महिला को एमएमजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया और उसके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई थी। शाम तक महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। महिला जब अस्पताल पहुंची तो उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा था। रोते हुए वह बार-बार कह रही थी कि उसे उसके बेटे से मिला दो। उसे बेटे के पास जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें