फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बीच-बचाव कराने आए युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में बीच-बचाव कराने आए युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में होली पर झगड़े में बीच-बचाव कराने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पड़ोसियों के बीच झगड़ा शांत कराने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी ने उसके सीने में गोली मार दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी अनुराग 25 वर्ष के रूप में हुई है। वह पत्नी पूजा के साथ भीमनगर की गली नंबर चार में रहता था और बाईपास के नजदीक अंडे की ठेली लगाता था। अनुराग के भाई राजेश कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले प्रिंस और आकाश की आपस में पहले से रंजिश है। वह आए दिरन लड़ते झगड़ते रहते हैं। होली के दिन अनुराग के घर के बाहर आकाश के छोटे भाई बिट्टू और प्रिंस में कहासुनी हो गई। इसी दौरान आकाश व उसका दूसरा भाई अंकुश भी आ गए। शोर सुनकर बाहर निकले अनुराग ने घर के बाहर झगड़ने से मना कर उन्हें यहां से हटने को कहा। इससे आक्रोशित होकर आकाश अपने घर से तमंचा ले आया और अनुराग के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग तत्काल अनुराग को एमएसमजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के अलावा सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान और एसपी सिटी श्लोक कुमार मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी ने बताया कि आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार की खुशी मातम में बदली
लोग अनुराग के घर होली मिलन के लिए आ रहे थे। वह भी कई घरों में गुलाल लगाकर लोगों को होली की बधाई देकर आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुराग शांत स्वभाव का था। होली पर उत्सव का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें