फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर की चोरी-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शटर तोड़ मेडिकल स्टोर से नगदी, दवाइयां उड़ाईं
प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी और दवाइयां चुरा लीं। यह घटना पुलिस चौकी से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर हुई। मेडिकल स्टोर संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रताप विहार निवासी नरेंद्र कुमार की सेक्टर-11 के एफ-28 में साई केयर मेडिकल स्टोर नाम से दुकान है। नरेंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को स्कूल छोड़कर दुकान आए तो देखा दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने अंदर जा कर देखा तो दुकान में रखे 30 हजार रुपये कैश और करीब 25-30 हजार रुपये की दवाइयां गायब थीं। अन्य सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। दुकान से महज 20 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें