फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हथियार बंद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर हथियार बंद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


साहिबाबाद। हथियारबंद चार बदमाशों ने महाराजपुर स्थित पैसिफिक मॉल से कैब बुक कर चालक को बदायूं में ले जाकर फेंक दिया था। बदमाशों ने चालक की कार और मोबाइल लूट ली थी। मामला ढाई माह पुराना है। पीड़ित कार्रवाई को लेकर लिंक रोड और बदायूं थाने के चक्कर काट रहा था। अंतत: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिंक रोड थाने में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादरी के दौलतराम कॉलोनी में जगत सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह कैब चालक हैं। उन्होंने बताया कि बीते 31 मार्च की रात लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित पैसिफिक मॉल के सामने वह सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी चार व्यक्तियों ने उनकी कार को बुलंदशहर जाने के लिए बुक किया था। रास्ते में चारों ने गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी दी और कार सुनसान जगह रोकने को कहा। उन्होंने कार रोक दी। बदमाशों ने उनका मोबाइल लूटा और उन्हें बंधक बनाकर कार की पीछे की सीट पर डाल दिया। बदमाशों ने ही कार चलाई और जगत सिंह को बदायूं में फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिस को मौके से फोन किया और एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह बदायूं थाने में गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद का मामला होने की बात कह कर वापस भेज दिया। पीड़ित इसके बाद लिंक रोड थाने पहुंचे तो पुलिस ने यहां भी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने मामले की शिकायत पूर्व में तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण से की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें