फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चलाई तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चलाई तो कटेगा चालान
विज्ञापन


साहिबाबाद। टीएचए में बिना हेलमेट बाइक चलाना लोगों की आदत में शामिल हो गया है। एसपी ट्रैफिक ने बुधवार सुबह बैठक कर सभी यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हेलमेट न पहनने वालों के चालान काटने का निर्देश दिया। अब टीएचए में पुलिस फोटो खींचकर पांच सौ रुपये का ई-चालान काटेगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बैठक में बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। लेकिन कुछ बाइक सवार पुलिस से बच कर भाग जाते थे। इन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को बैठक कर सभी यातायात पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में हेलमेट न पहनने वाले लोगों का ई-चालान काटने का निर्देश दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि करीब 175 के पुलिसकर्मियों के पास ई-चालान एप है। इतना ही नहीं थानों और पुलिस चौकी पर तैनात करीब 125 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के पास ई-चालान एप है। सभी अपने मोबाइल से ई-चालान कर सकते हैं। कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस टीमों ने कई मु्ख्य चौराहों पर सुबह से शाम तक चालान काटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें