चलती कार में लगी आग, बालबाल बचा परिवार
मसूरी। डासना के इकला रोड पर सोमवार देर रात एक चलती आई 20 कार में आग लग गई। कार सवार परिवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद यह लोग पैदल ही रवाना हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। कार किसकी थी यह जानकारी नहीं हो सकी है। एसएचओ मसूरी प्रवीन शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।