फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फ्लैट के बाहर खड़ी तीन बाइकों के लॉक तोड़े

Tue, 25 Jun 2019 09:34 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोनी। डीएलएफ कॉलोनी स्थित एसएलएफ बी-61 के पास बने फ्लैटों के पास से रविवार रात चोरों ने तीन बाइकों के लॉक को तोड़कर चुराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के आने पर चोर मौके से फरार हो गए। चोर तीन बाइकों के लॉक तोड़ चुके थे। वहां कॉलोनी में चोरों ने एक छात्र की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


रविवार रात एसएलएफ बी-61 के पास बने फ्लैटों के नीचे रेजिडेंट्स की बाइक खड़ी रहती हैं। देर रात करीब ढाई बजे कुछ चोर इन बाइकों के लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। खटपट की आवाज सुनकर जैसे ही वह फ्लैट के पास पहुंचा, व्यक्ति के आने पर चोरी कर रहे चोर वहां से भाग गए।

इसके बाद व्यक्ति ने फ्लैट में रह रहे लोगों को जगा दिया। इस दौरान चोर फ्लैट में रहने वाले रजत राय, विनय पाल और पंकज की बाइक का लॉक तोड़ चुके थे। उधर डीएलएफ की एक कालोनी में रहने वाले बीए के एक छात्र की बाइक चोरों ने देर शाम चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लोनी सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों और चोरों के गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस विशेष अभियान बार्डर इलाकों में चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें