फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की पत्नी से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेती की पत्नी से चेन लूटी
विज्ञापन


गाजियाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहीं बसपा नेती की पत्नी की चेन और लॉकेट लूट लिया। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवंतिका प्रथम निवासी केडी त्यागी बसपा के पूर्व मेरठ मंडल को-आर्डिनेटर और बिल्डर हैं। उनकी पत्नी साधना त्यागी शनिवार को अपनी महिला साथी के साथ शाम 7:30 बजे टहल रही थीं। गेट नंबर-3 पर मोड़ के पास बाइक सवार युवक आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर ले गया। उन्होंने बताया कि चेन के साथ लॉकेट भी था। कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। बताया कि 100 नंबर पर कॉल की गई, लेकिन नंबर नहीं मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी की। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, जिससे बदमाश की पहचान की जा सके। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें