पेंट की भट्टी फटने से मजदूर घायल
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एक फैक्ट्री में पेंट की भट्टी अचानक फट गई, जिससे वहां काम कर रहा मजदूर संदीप घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। लोगों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय अन्य कर्मचारी लंच कर रहे थे। यदि और कर्मचारी भट्टी के पास होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो