फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जलाया, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की कंचन पार्क कालोनी में रविवार दोपहर ससुराल पक्ष द्वारा महिला को जलाने का मामला सामने आया है। घायल महिला को पति ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घायल के परिजनों ने पति समेत चार के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन


शालीमार गार्डन में रहने वाले छन्नू ने 11 साल पहले अपनी बेटी शबाना की शादी लोनी में रहने वाले महबूब के साथ की थी। महबूब आटो चलाता है। छन्नू का आरोप है कि महबूब ने दो साल पहले दूसरी शादी की थी। वह दोनों पत्नियों को अलग-अलग रखता था।

शबाना ने दूसरी शादी करने पर विरोध किया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ करता था। छन्नू ने बताया कि रविवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि दोपहर महबूब ने शबाना के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी और खुद ही उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद घायल महिला के परिजन लोनी थाने पहुंचे। उन्होंने पति समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पति महबूब, भाई बबलू, बहन बानो समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें