फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के नहीं मिलेगी पेट्रोल-डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन

गाजियाबाद। अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं तो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के आपको पेट्रोल पंपों से तेल नहीं मिलेगा। शासन की सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने ‘पेट्रोल चाहिए हेलमेट लगाइये, सीट बेल्ट लगाओ ईंधन पाओ’ व्यवस्था शनिवार आधी रात से लागू कर दी है। शनिवार दोपहर को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई गई, जिसके बाद लिखित आदेश जारी कर नई व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सारी व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से दो स्तर पर टीमें लगाई गई है। प्रशासन की टीम जिला आपूर्ति कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के पेट्रोल पंपों पर नजर रखेगी। अगर कोई पेट्रोल पंप बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के तेल देता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ पेट्रोलियम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी टीम में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस जिले भर में उन वाहनों के चालान काटने के लिए अभियान चलाएगी जो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के ड्राइविंग करते हुए मिलते है। नई व्यवस्था में अब स्कूल-मोटर साइकिल पर बैठने वाली दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी होगी, लेकिन पहले कोशिश है कि ड्राइविंग करने वाला व्यक्ति हेलमेट पहने या सीट बेल्ट लगाए। जून के अंत तक शासन स्तर से सभी 550 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी मिलने के बाद दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया जाएगा। अगर पीछे बैठने वाले पर हेलमेट नहीं मिलता है तो उसका भी चालान काटा जाएगा। डीएम रितु माहेश्वरी के आदेश पर इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह की तरफ से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को लिखित आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश
1. महिला व पुुरुषों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध हो।
2. टायरों में हवा भरने की सुविधा अनिवार्य तौर पर प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निशुल्क दी जाए।
3. उपभोक्ताओं को नकद भुगतान के साथ ऑनलाइन व डिजिटल की सुविधा प्राथमिकता से दी जाए।
4. उपभोक्ता ईंधन की गुणवत्ता व शुद्धता की जांच कर सकें इसके लिए फिल्टर टेस्ट किट अनिवार्य तौर पर उपलब्ध हो।
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें