युवक का कार्ड क्लोन कर 35 हजार की ठगी
गाजियाबाद। युवक का कार्ड क्लोन कर 35,500 रुपये की ठगी कर ली। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी निवासी दीपक मिश्रा निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। उनका एक निजी बैंक में बचत खाता है। दीपक ने बताया कि दो जून को उन्होंने मेरठ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपने डेबिट कार्ड से भुगतान किया था। इसके ठीक 15 मिनट बाद उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। कार्ड बंद कराने के लिए उन्होंने उपभोक्ता सेवा केंद्र पर कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया । इसी दौरान उनके खाते से दोबारा 15500 रुपये निकल गए। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर यूपी कॉप एप पर शिकायत की है।