फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन बेचने के नाम पर 55 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन बेचने के नाम पर 55 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम निवासी एक युवक से शातिर ने आईफोन बेचने के नाम पर 55 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने न तो मोबाइल दिया और न रुपये वापस किए। पीड़ित ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर विज्ञापन देखकर आरोपी से संपर्क किया था। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के नीतिखंड में रजत शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 17 जुलाई 2018 को ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर आईफोन का विज्ञापन देखकर विक्रेता से संपर्क किया। आरोपी ने अपना नाम श्रीकांत बताया और सीआईएसएफ में राजस्थान में पोस्टिंग होने की जानकारी दी। 55 हजार रुपये में मोबाइल का सौदा तय हुआ। पीड़ित ने 10 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए। दूसरे दिन एक युवक की कॉल आई और 35 हजार रुपये जमा कराने को कहा। पीड़ित ने 35 हजार आरोपी के खाते में जमा कर दिए। इसी तरह आरोपी ने करीब 55 हजार रुपये खाते में डलवा लिए, लेकिन मोबाइल नहीं दिया। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इस पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें