पशू अवशेष मिलने पर हड़कंप
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की लालबाग रोड पर खत्ते के पास शुकवार की शाम पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी। जानकारी के अनुसार लाल बाग रोड स्थित कूड़े के खत्ते में पशु अवशेष मिलने की जानकारी हिंदू रक्षा दल के लोगों को मिली। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पशु काटने वालों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति ने बताया कि लोनी में आए दिन पशु अवशेष मिल रहे हैं। बार्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।