फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉट में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली प्लॉट में मिला युवक का शव
विज्ञापन


लोनी। ट्रॉनिका सिटी स्थित अप्रैल पार्क के पास एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं शव के शरीर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका मान रही है।
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी के अप्रैल पार्क के पास के मंगलवार सुबह सैर कर रहे लोगों ने एक खाली प्लॉट में युवक का शव देखा। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए फोटो और जानकारी आसपास के थानों में दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिनाख्त होने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें