फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी
विज्ञापन


गाजियाबाद। विदेश में नौकरी दिलाने केनाम पर तमिलनाडु के युवक से 56 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। बी निजाम ओडिनेंस स्टेट त्रिचरा पल्ली तमिलनाडू ने कविनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा हुआ था कि विदेश में विभिन्न पदों के लिए नौकरी पाने के लिए संपर्क करें। बताया कि संबंधित नंबर पर बात की गई तो उन्होंने अपना नाम सचिन त्यागी बताया। गाजियाबाद के आरडीसी में दफ्तर होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि वह वेल्डर की नौकरी कर सकता है। उसके लिए उन्हें क्या प्रक्रिया करनी होगी। आरोपी ने उन्हें फर्जी बीजा बनवाकर दे दिया। उसके बाद अपने अकाउंट में 56,500 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जबकि एक मई को पीड़ित को विदेश में नौकरी करने के लिए जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें