फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी का मामला
विज्ञापन


लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विकास कुंज कॉलोनी में प्रेमचंद परिवार के साथ रहते हैं। वह और उनकी पत्नी इनकम टैक्स विभाग में काम करती हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पति और पत्नी अपने काम पर चले गए थे। घर में उनका बेटा कुलदीप (35) और एक बेटी थी। परिजनों ने बताया कि कुलदीप की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद से इनका पत्नी से विवाद हो गया था। मामला न्यायालय में चल रहा है। सोमवार शाम मकान की तीसरी मंजिल पर कुलदीप ने फंदा लगा लिया। बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि पति-पत्नी में विवाद के चलते पत्नी अपने मायके में रह रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें