फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की साइड लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की साइड लगने से महिला की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। हाइवे के अनवरपुर कट के पास रविवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ती कोे साइड मार दी। सड़क पर गिरने से महिला की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव घर ले गए हैं। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के केला भट्टा निवासी रहीश अपनी पत्नी खुर्शीदा के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सिंभावली जा रहे थे। जैसे ही वह अनवरपुर कट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इस कारण बाइक सवार दंपत्ती सड़क पर गिर गए। इसमें गंभीर चोट आने के कारण खुर्शीदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रहीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराने की शर्त पर मोजिज लोग मृतका के शव घर ले गए। घायल रहीश को चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना हैं कि दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर भेज दी गई थी। अगर कोई तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें