आग लगने से 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
पिलखुवा/धौलाना। गांव बड़ौदा हिंदूवान में किसान के घर में आ लग गई। इससे करीब साठ हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदूवान में सुभाष तोमर के घर के एक हिस्से में आग लग गई जिससे कमरे में रखे गद्दे, कुर्सी एवं अन्य सामान जल गया। पड़ोसियों ने छत पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल विभाग को सूचना देने के बाद वाहन सही समय पर नहीं पहुंच सका। उधर धौलाना के जंगल में बाबा हरूप की समाधि के पास करीब 7 बीघा गेहूं व ईंख की फसल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि खेत में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल ओमवीर सिंह ने फसल का आकलन किया। लेखपाल ओमवीर सिंह ने बताया कि सुनीता, प्रवेश देवी, नीतिन सिंघल, नूर मोहम्मद, शीला देवी, वीरपाल की गेहूं की फसल करीब साढे़ छह बीघा व चंद्रकला पत्नी मोहर सिंह की आधा बीघा ईंख की फसल जली है। पीड़ित किसानों की जली फसल का मुआयना कर सरकार से आर्थिक मदद दिलाया जाएगा। पीड़ित किसानों में इंसाफ अली का 9 बीघा गेहूं, बालमुकंद, बेजराज की ईंख की फसल जल गई।