फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजपाल के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजपाल के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


पिलखुवा। धौलाना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख तेजपाल सिंह के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट विजिलेंस इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर दर्ज हुई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गांव शाहपुर फगौता स्थित टाइल्स फैक्ट्री में बीते शनिवार शाम विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन

गांव शाहपुर फगौता निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उनके खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वह जमानत पर छूट गए, लेकिन बीते शनिवार शाम विजिलेंस की टीम ने उनकी शाहपुर फगौता मार्ग स्थित टाइल्स फैक्ट्री पर छापा मार दिया। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री पर बिजली चोरी मिली है, विजिलेंस इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजपाल सिंह ने बताया कि वह बिजली चोरी से नहीं चला रहे हैं। उनके पास कनेक्शन है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें