फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...गौड़ होम्स सोसायटी में लोगों ने किया हंगामा, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गौड़ होम्स सोसायटी में हंगामा, सड़कों पर उतरी महिलाएं
विज्ञापन


गाजियाबाद। गौड़ होम्स सोसायटी के निवासियों ने पदाधिकारियों पर कई आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। लोग सोसायटी में ही एक स्थान पर धरना देकर बैठ गए। पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ 100 नंबर पर शिकायत भी की। आरोप लगाया कि बिना किसी को जानकारी और बिना नोटिस दिए मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया गया। सिक्योरिटी अमाउंट की एफडी चोरी से तोड़ दी।
कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित गौड़ होम्स सोसायटी में सैकड़ों की संख्या में निवासी मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन करते रहे। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह और कोषाध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने सोसायटी के सभी 969 फ्लैटों के मीटरों से छेड़ाखानी करते हुए मेंटेनेस चार्ज 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। इसके साथ ही 969 फ्लैट के निवासियों की आइएफएमएस धनराशि की एफडी बिना निवासियों के संज्ञान में दिए तोड़कर खर्च कर दी। सोसायटी के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि यह कार्य अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने उनकी जानकारी के बिना किया है। जबकि मूल एफडी सचिव के पास सुरक्षित है। सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने बिजली के बढ़े हुए दाम वापस करने और अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह, उपाध्यक्ष उमा राणा, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्यागी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सोसायटी के सैकड़ों निवासी ने जब अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष से इसके विषय में पूछा तब उन्होंने कुछ भी बात करने से मना कर दिया। साथ ही कोषाध्यक्ष ने अभद्रता भी की। इस दौरान नेहा, रीना, इंदु, छवि, विजेता, निधि, नगमा, दीपाली, कविता, कपिल, विदित त्यागी, सचिन, आशुतोष, हिमांशु, नरेंद्र, मनमोहन त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


- सड़कों पर उतरीं महिलाएं
सोसायटी केपदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ महिलाओं ने सोसायटी से बाहर निकलकर सड़क पर भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सोसायटी के लोगों के साथ छल हो रहा है। यदि यही स्थिति रही तो महिलाओं को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


अक्तूबर 2017 में चुनाव होने थे, जो कि एक वर्ष विलंब से हुए। कुछ लोग कब्जा करके बैठे हुए थे। डीआर मेरठ को शिकायत की। चुनाव में जीतने के बाद भी वह सोसायटी छोड़ नहीं रहे हैं। गबन कर रखा है। आरोप लगाने वाले लोगों ने हमें सोसायटी का कोई रिकार्ड नहीं दिया। इसकी शिकायत फिर डिप्टी रजिस्ट्रार को की। उक्त लोगों पर डीआर ने आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए बोर्ड से बर्खास्त कर दिया। वही रंजिश मानते हैं। सभी पदाधिकारियों पर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

मुकेश पाल सिंह, अध्यक्ष गौड़ होम्स सोसायटी
------
चार हजार की आबादी रहती है। बिना जानकारी के मेंटेनेंस बढ़ा दिया गया। तीन दिन तक मना करते रहे। एफडी तोड़ दी और लगभग 22 लाख रुपये का ब्याज ट्रांसफर करा दिया। इसको लेकर कोई मीटिंग नहीं की। सचिव को प्रक्रिया से बाहर रखा। सचिव के पास एफडी की मूल कापी है। सोसायटी के पदाधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं। चुनाव लड़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
अतुल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष गौड़ होम्स सोसायटी
------
इस तरह की कोई शिकायत हमारे पास नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
श्लोक कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें