फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
फरक्का एक्सप्रेस में लूट, दो यात्रियों को चाकू मारा
विज्ञापन

दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस में बुधवार रात बदमाशों ने एस-9 बोगी में घुसकर 10 यात्रियों को लूट लिया। विरोध करने पर कई लोगों को राड से जमकर पीटा। दो यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया।

वारदात दिल्ली से ट्रेन के चलने के 10 मिनट बाद ही सीलमपुर क्षेत्र में हुई। रात 11:02 बजे ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो घायल यात्रियों का इलाज कराया गया। पीड़ितों ने जीआरपी को तहरीर दी है। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गाजियाबाद से आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन


ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से रात 9:40 बजे रवाना हुई थी। लूट के शिकार हुए पीड़ित यात्रियों ने बताया कि 10 मिनट बाद ही ट्रेन सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पीछे सिग्नल न मिलने की वजह से रुक गई।

इसी दौरान कोच संख्या एस-9 में चार बदमाश चढ़े। एक के हाथ में रॉड और तीन अन्य चाकू लिए हुए थे। कोच में चढ़ते ही उन्होंने चाकू के दम पर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने बिहार निवासी यात्री विपिन कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया।

चाकू उसके हाथ में लगा। मैनपुरी निवासी सुभद्रा के सिर पर चाकू का हत्था मारकर घायल कर दिया और उससे कुंडल व नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने करीब 7-8 मिनट तक लूटपाट की।

उन्होंने भजनपुरा निवासी अमित, भागलपुर निवासी कंचन व मोहम्मद कौशर, लखनऊ निवासी उर्मिला और उनके पति ओपी सिंह, झारखंड निवासी अनिरुद्ध व विनोद से मोबाइल, ज्वेलरी और नगदी लूट ली।
विज्ञापन


ट्रेन के चलते ही बदमाश कूदकर भाग गए। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वारदात दिल्ली क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें