फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को अगवा कर हत्या के बाद शव कुए में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मजदूर को अगवा कर की हत्या, शव कुएं में फेंका

सुराना गांव में एक मजदूर की अपहरण के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। परिजनों ने गांव के एक साधु और उसके साथियों पर तंत्रमंत्र के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। इतना हीं लोगों ने कुछ देर तक शव को पुलिस को उठाने नहीं दिया। मामला दो समुदायों होने के कारण तनाव है।
विज्ञापन


एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुराना-खिदौड़ा गांव मार्ग पर आम के पेड़ के नीचे कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव कुएं से निकलवाया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

शिनाख्त इस्लामुद्दीन (45) निवासी सुराना गांव के रूप में हुई। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया। इतना ही नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर कुछ देर तक शव को उठाने नहीं दिया।

मृतक इस्लामुद्दीन की पत्नी जायदा ने बताया कि 26 मई को गांव के बाहर कुटिया बनाकर रह रहे राकेश भगत ने फोन कर उसके पति को बुलाया था। वह गुड़ लेकर कुटिया की ओर गया था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

जायदा ने राकेश भगत और उसके साथियों पर पति के अपहरण की रिपोर्ट 31 मई को दर्ज कराकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो इस्लामुद्दीन को बचाया जा सकता था। इस्लामुद्दीन (45) के परिवार में पत्नी जायदा, बेटे दिलशाद, जूल्फिकार और बेटी दिलसना है।

वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। एसओ रनवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मामला गला दबाकर हत्या का लग रहा है, शव देखने में कई दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


तंत्रमंत्र के बाद हत्या की आशंका
परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि राकेश भगत गांव के बाहर कुटिया में रहकर तंत्रमंत्र का काम करता था। आशंका है कि कहीं इस्लामुद्दीन की हत्या तंत्रमंत्र के चक्कर में तो नहीं हुई। ग्रामीणों को अलग-अलग खेत से मृतक के कपड़े मिले थे।

आम के पेड़ पर झूल रहे बच्चे ने देखे थे कपड़े
सुराना गांव निवासी एक बच्चा शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुए के पास आम के पेड़ पर झुला झूल रहा था। अचानक उसकी नजर पास के खेत में पड़े कपड़ों पर पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें