फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठकठक गैंग ने कार से उड़ाए 20 हजार रुपये, मोबाइल-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग ने स्कूल प्रबंधक की कार से उड़ाया पर्स-नकदी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक स्कूल प्रबंधक को चकमा देकर उनकी कार से ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने पर्स, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया।
गोविंदपुरम के ब्राइट लैंड स्कूल की प्रबंधक बलविन खंडेलवाल शनिवार शाम आरडीसी में एक अधिवक्ता से मिलने पहुंची थीं। भीड़ के कारण वह कार धीमे चला रही थीं। आरडीसी में कार की बायीं ओर से एक युवक आया और शीशा खटखटाया। बलविन ने शीशा खोला, तो युवक बोला कि आपका सामान गिर गया है। इसी दौरान दूसरी खिड़की पर दूसरे युवक ने दस्तक दी। बलविन ने दूसरी तरफ का शीशा खोला, तो बाईं ओर खड़ा युवक चकमा देकर कार की सीट पर रखा पर्स, मोबाइल लेकर भाग गया। पर्स में करीब 20 हजार रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य कीमती सामान था। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें