घर में कैमरा लगाकर ट्यूटर को गंदी हरकत करके पकड़ा
लोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कालोनी में गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार हो गया। घर पर ट्यूशन पढ़ाने आए शिक्षक ने नाबालिग बेटी (11) से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शिक्षक के गंदी हरकत की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने कमरे में कैमरा लगाकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। परिजनों ने आरोपी की धुनाई की और पुलिस के सौंप दिया।
लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में नाबालिग लड़की परिवार के साथ रहती है। वह क्षेत्र के एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल का एक शिक्षक रोजाना सुबह करीब 10 बजे उसे और उसके सात साल के छोटे भाई को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह शिक्षक की हरकतों को कैद करने के लिए परिजनों ने कमरे में कैमरा लगा दिया। इसमें शिक्षक सतपाल कश्यप अश्लील हरकत करते कैमरे में कैद हो गया। परिजनों ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। परिजनों ने कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। आरोपी शिक्षक सतपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।