फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों को ठगा
विज्ञापन

साहिबाबाद। तुर्की में कैशियर की नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक प्लेसमेंट एजेंसी ने कई युवकों से लाखों रुपये ठग लिए। बुधवार को दो और युवकों ने एक लाख रुपये ठगने की इंदिरापुरम थाने में एजेंसी के कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। इससे पूर्व भी एजेंसी के खिलाफ पांच-छह लोगों ने शिकायत की थी। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों को तलाश रही है।
मोहम्मद दानिस परिवार के साथ मऊ स्थित बाजिदपुरा कोपागंज गांव में रहते हैं। वह एक दोस्त सलीम के साथ बीकॉम कर रहे हैं। नौकरी की तलाश में दोनों दोस्तों ने ऑनलाइन साइट पर रिज्यूम पोस्ट किया था। दानिस ने बताया कि करीब दो माह पूर्व इलाइटकोर सोल्यूशन नाम की प्लेसमेंट एजेंसी से उनके और सलीम के पास तुर्की में कैशियर की नौकरी को लेकर फोन आया था। एजेंसी के कर्मियों ने कौशांबी स्थित प्लेसमेंट एजेंसी में बुलाकर दोनों दोस्तों का इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू पास होने पर एजेंसी के कर्मियों ने दोनों दोस्तों से मेडिकल जांच और फाइल चार्ज के नाम पर 20-20 हजार रुपये जमा कराए थे। जल्द विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर दोनों से पासपोर्ट भी जमा कराया था। कुछ दिन बाद एजेंसी से फोन कर टिकट और वीजा के नाम पर दोनों लोगों से 30-30 हजार रुपये एक खाते में डलवाए। कुछ दिनों तक एजेंसी का फोन नहीं लगने पर दानिश बुधवार को कौशांबी स्थित इलाइटकोर सोल्यूशन के ऑफिस पहुंचा, लेकिन ऑफिस बंद था। पूछताछ में पता चला कि एजेंसी के लोग कुछ दिनों पहले ही ऑफिस बंद कर चले गए हैं। अब एजेंसी संचालक का फोन नहीं लग रहा है। पीड़ित दानिस ने बताया कि 24 दिसंबर को स्पीड पोस्ट के जरिए उनका पासपोर्ट उनके घर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने थाने में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी के शिकारों की बढ़ती जा रही संख्या
एएसपी रवि कुमार ने बताया कि इलाइटकोर सोल्यूशन नाम की प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली है। इसी एजेंसी के खिलाफ पांच-छह और पीड़ितों ने हाल ही में शिकायत दी थी। उनसे भी हजारों की ठगी की गई। ताजा मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में पता चला कि आरोपियों के नाम-पते फर्जी हैं। सभी नंबर बंद आ रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी आनलाइन साइट से रिज्यूम उठाकर युवाओं को काल करते थे। इसके बाद उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। रजिस्ट्रेशन, मेडिकल, वीजा और हवाई जहाज के टिकट के नाम पर रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें