फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी का नोटिस मिलने से चालक की मौत-bulandshahr

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस देख हार्टअटैक, मौत पर हंगामा
विज्ञापन

एनएच-24 स्थित अंबेडकर कालोनी में मंगलवार को यूपीएसआईडी का नोटिस मिलने से एक व्यक्ति को हार्टअटैक आ गया। उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटते हुए कालोनी की सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत कराकर वापस घर भेज दिया।

मृतक लाल सिंह (48) परिवार के साथ विजय नगर की अंबेडकर कालोनी में रहते थे। वह टैक्सी चालक थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को लाल सिंह ड्यूटी से घर पर लंच करने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान उनके परिवार के लोगों ने उन्हें यूपीएसआईडीसी की ओर से भेजा गया नोटिस दिखाया। परिजनों का कहना है कि नोटिस पढ़ने के बाद उन्हें हार्टअटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए लाल सिंह का शव को कालोनी की सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। लोगों का आरोप है कि यूपीएसआईडीसी गलत तरीके से उनके मकान तुड़वाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


जाम लगने की सूचना मिलने के बाद विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। एसएचओ विजय नगर नरेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें