फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नींद आने से पलटा ट्रक, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को नींद आने से पलटा ट्रक, जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। चालक को नींद आने से प्याज से लदा ट्रक पलट गया। रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को उठवाया। इस दौरान रूट डायवर्ट किया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सड़क पर प्याज पर बिखरने से लोगों ने प्याज लूट ली।
मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे इंदौर से ट्रक प्याज लादकर मनोहर टॉकीज फ्लाईओवर के पास पहुंचा। इसी दौरान चालक को नींद आ गई। फ्लाईओवर पर चढ़ते ही ट्रक पलट गया। पूरी सड़क पर प्याज बिखर गई। पीछे से आ रही वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगता देख रूट डायवर्ट करा दिया। क्रेन मंगवाकर ट्रक को उठवाया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो सके। पुलिस ने बताया कि ट्रक के चालक और परिचालक फरार हो गए थे। नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ट्रक मालिक से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पशु तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकरण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोग पशुओं के अवशेष को बेचकर कारोबार चलाते हैं। बुधवार सुबह पुलिस ने कैलाभट्टा से चार तस्कारों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कामिल उसका पिता मेहर ईलाही निवासी कैलाभट्टा गुलजार कालोनी, अकबर व रिहान निवासी इस्लामनगर बताया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पशु अवशेष और दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें