फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदग्राम में सोते हुए युवक की गला रेतकर हत्या-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के कृष्णा विहार में सो रहे एक युवक की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। घटना के समय घर में सिर्फ मां-बेटे थे और उस समय मां दूसरे कमरे में काम कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हत्या में किसी परिचित के शामिल होने का अंदेशा है।
कृष्णा विहार में सतीश ढींगरा, पत्नी कमलेश और बेटे भरत (30) के साथ रहते हैं। सतीश खनन के ठेके लेने वाली एक कंपनी में काम करते हैं और फिलहाल काम से मुंबई गए हुए थे। घर पर मां कमलेश और बेटा भरत थे। भरत दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर दुकानों पर सप्लाई करने का काम करता था। कई दिन से वह काम पर नहीं जा रहा था। कमलेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर का काम कर रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे भरत उठा और दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर फिर सो गया। कमलेश दूसरे कमरे में काम करने लगी। करीब 9:05 बजे वह भरत के कमरे में पहुंची तो खून के छींटे फर्श पर पड़े हुए थे। बेड पर भरत लहूलुहान पड़ा था। कमलेश ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सिहानी गेट एसएचओ संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक परिचित युवक आया था घर में
सिहानी गेट पुलिस के मुताबिक ,पूछताछ में पता चला है कि एक युवक मृतक के घर में अक्सर आया-जाया करता था। हत्या की वारदात से ठीक पहले वह भरत के घर पहुंचा था। उसके हाथ में कपड़े में लिपटा कुछ हथियार नुमा सामान था। अंदेशा है कि उसी ने हत्या की होगी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, मां कमलेश का हत्या की वारदात के समय घर में मौजूद होना और भरत की चीख न सुनना संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें