फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में बंद मिली महिला, बंधक बनाने का हल्ला-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट में बंद मिली महिला, बंधक बनाने का हल्ला
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार के एक फ्लैट में शनिवार को एक महिला बंद मिली तो बंधक बनाने का हल्ला मच गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने महिला को फ्लैट का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। हालांकि पुलिस का कहना है कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर है और एक ऑटो चालक ने मदद के लिए अपने पास रखा हुआ है। शनिवार को युवक उसे घर छोड़कर खाना लेने चला गया था। सिद्धार्थ विहार के एक फ्लैट से सुबह करीब 11 बजे महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। पड़ोसी वहां पहुंचे तो देखा वृद्धा फ्लैट में बंद है। उन्होंने तत्काल विजयनगर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला पांच-छह दिन से फ्लैट में बंद रहती है और शोर मचाकर चाय व खाना मांगती है। उधर, एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह का कहना है फ्लैट में ऑटो चलाने वाला एक युवक रहता है। फोन कर उसे बुलाया गया तो उसने बताया कि शुक्रवार रात विजयनगर रेलवे स्टेशन साइड महिला ठंड से कंपकंपा रही थी। वह मदद के लिए उसे अपने साथ ले आया। उनका कहना है कि शनिवार को वह वृद्धा के लिए खाना लेने गया था, इसी दौरान लोगों ने गलत समझकर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें