फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को कराया बंधन मुक्त-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
आटो चालक भाइयों को बंधक बनाने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

आटो मालिक द्वारा बंधक बनाए गए दो भाइयों को मुक्त कराते हुए पुलिस ने आरोपी मालिक और उसकेसाथी को गिरफ्तार कर लिया है। आटो चोरी होने की सूचना भाइयों ने मालिक को दी तो उसने उनसे ही रुपयों की मांग कर दोनों को बंधक बना लिया था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उधर, सूचना पर तुरंत पहुंची पीआरवी 1890 को डायल 100 की ओर से रविवार को बेस्ट पीआरवी का अवार्ड दिया गया है।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी चचेरे भाई प्रेम देव और अर्जुन गाजियाबाद के चिपियाना में रहते हैं। दोनों बम्हैटा निवासी जितेंद्र का आटो किराए पर लेकर चलाते थे। 24 अगस्त को दोनों आटो लेकर नोएडा गए थे। वहां पर आटो चोरी हो गया। 25 अगस्त को जब दोनों ने आटो चोरी होने की सूचना जितेंद्र को दी तो उसने उन्हें बम्हैटा स्थित अपने घर केकमरे में बंद कर दिया। प्रेम देव के पिता मुरलीधर यादव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जितेंद्र ने साथी देवेंद्र यादव के साथ दोनों को बम्हैटा में बंधक बना लिया है। एसआई अजय वर्मा ने रविवार को दोनों को बंधन मुक्त कराते हुए जितेंद्र और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दिया पुलिस को धन्यवाद
मुरलीधर यादव ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 100 नंबर पर सूचना देते ही पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पीआरवी 1890 ने जितेंद्र के घर पहुंचकर उसके बेटे और भतीजे का पता लगाया। इसकेबाद ही दोनों को बंधन मुक्त कराया जा सका। एसएसपी ने बताया कि डायल 100 की ओर से पीआरवी 1890 को रविवार को प्रदेश में बेस्ट पीआरवी के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें