फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरूनगर में बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरूनगर फ्लाईओवर के पास एक बिल्डर के दफ्तर पर शनिवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। बिल्डर दिनेश अग्रवाल ग्रुप हाउसिंग का काम करते हैं। उनका नेहरूनगर फ्लाईओवर के पास दफ्तर है। दिनेश अग्रवाल का कहना है कि शनिवार रात दफ्तर बंद करके गए थे। रविवार सुबह आए तो उनके दफ्तर का बाहर से कांच टूटा हुआ था। गोली के छर्रे के निशान बने हुए थे। 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि एक छर्रा दफ्तर की चौखट पर भी लगा है। हालांकि बिल्डर ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें