फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शे के विपरीत घर बनाने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्शे के विपरीत बनाया घर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता ने वसुंधरा सेक्टर-10 में नक्शे के विपरीत निर्माण कराने पर एक मकान के दो मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरापुरम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता (निर्माण खंड-16) एसके वर्मा ने बताया दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी श्रीपाल और फतेह मोहम्मद का वसुंधरा सेक्टर-10 में 10डी/132 नंबर का मकान है।
विज्ञापन


आवास विकास से स्वीकृत नक्शे के अनुसार मकान का निर्माण नहीं कराया। मकान में अवैध रूप से बेसमेंट और छज्जे का निर्माण हुआ है। साथ ही चौथी मंजिल की छत भी बनवाई गई है, जो पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता ने इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने श्रीपाल और फतेह मोहम्मद के खिलाफ धारा 188 और 336 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एसआई नरपाल सिंह ने बताया कि सभी दस्तावेजों को लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें