लोनी।
साइबर ठगों ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र के इनाम विहार कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति के खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को फोन पर आए मैसेज से ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उनके फोन पर पैसे कटने के मैसेज आए। मैसेज देखकर जानकारी हुई कि साइबर ठगों ने उनके खाते से तीन बार में करीब 23 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने मामले की शिकायत एनसीआर पोर्टल और बैंक अधिकारियों से की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है साइबर सेल द्वारा बैंक से पत्राचार किया जा रहा है।