किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
लोनी। नगर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी परिवार के साथ रहती है। एक परिजन ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने उनकी 15 साल की बहन को फुसला कर पहले दोस्ती की। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पहले तो घर में कुछ नहीं बताया कि लेकिन बाद में उसने परिवार के लोगों को बता दिया। पीड़िता के परिवार के लोग घटना के बाद आरोपी के घर गए थे तो वहां बदसलूकी की गई। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जा रही है। संवाद