फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 40 करोड़ में से 1.02 करोड़ ही वसूल पाया आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बकाया वसूली के लिए आरटीओ में आयोजित हुए दो दिवसीय कैंप में विभाग 1.02 लाख रुपये ही वसूल पाया। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शेष रकम की वसूली के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे। विभाग का टैक्स के रूप में 14000 से अधिक वाहनों पर करीब 40 करोड़ बकाया था। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। इसलिए इस धन की वसूली के लिए विभाग की ओर से दो दिवसीय कैंप लगाया था। इसका समापन बुधवार शाम को हो गया था। इस बारे में आरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 293 वाहनों से कर वसूली की गई। गुड्स कैरियर से लगभग 26.53 लाख रुपये और मोटर कैब से करीब 67.99 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा बस, तीन पहिया यात्री वाहन, ट्रैक्टर व अन्य श्रेणियों से भी कर जमा कराया गया। जो बकायेदार अभी शेष रहे गए हैं। उनको नोटिस दिया जाएगा, वसूली के लिए प्रशासन की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें