गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने की साइबर सेल टीम ने प्रवीण त्यागी की ठगी गई 25 हजार रुपये की रकम वापस कराई। टीम ने प्रवीण त्यागी को थाने बुलाकर इस बारे में जनकारी दी। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी प्रवीण त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से 25 हजार रुपये का गलत ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने प्रयास कर प्रवीण त्यागी को पूरी रकम वापस कराई। प्रवीण त्यागी ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।